Bihar News : ब्रजमोहनदास कॉलेज में उच्च शिक्षा अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धरना

Share News

शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने अधिनियम वापस लेने की मांग की

IMG-20260813-WA0008
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
ब्रजमोहनदास कॉलेज, दयालपुर, वैशाली

दयालपुर स्थित ब्रजमोहनदास महाविद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम, 2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया।

IMG 20260813 WA0008

इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता का अतिक्रमण करता है तथा उच्च शिक्षा में शोध कार्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस अधिनियम को वापस लेने की घोषणा नहीं करती, तब तक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा विरोध-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

कर्मचारियों ने सरकार से इस अधिनियम पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस अधिनियम को स्वीकार नहीं करते हैं और इसके विरोध में एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे।

धरना-प्रदर्शन में प्रो. रवि रंजन कुमार, डॉ. नागेश्वर कुमार, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. कुमार संजीव रंजन, राज कुमार, प्रभात कुमार, अविनाश कुमार, नीतीश कुमार, घनश्याम कुमार एवं प्रगति कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।

Trending News