Bihar News: ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय बेलकुंडा में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

Share News

बच्चों और ग्रामीणों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे

IMG-20260810-WA0035
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय बेलकुंडा में शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने तिरंगा पदयात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

IMG 20260810 WA0035

विद्यालय के पोषक क्षेत्र बेलकुंडा, बदनपुर मिल्की, नारायणपुर और धानेपट्टी आदि क्षेत्रों में प्रधानाध्यापक अजीत कुमार के मार्गदर्शन एवं विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार सहनी के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को तिरंगा लाइट से आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यालय के चेतना सत्र में विशिष्ट शिक्षक प्रमोद कुमार सहनी ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के महत्व और उनके इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया।

बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में तिरंगे के महत्व, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार, सीमा कुमारी, शरबत प्रवीण, बेबी कुमारी, अंजली कुमारी, शशिकांत चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार और उमेश साह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Trending News