Bihar News: बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Share News

वैशाली के सपहा गांव में बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामी की शिकायत पर बराटी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच और चोरों की तलाश में जुट गई है।

IMG-20260401-WA0013(8)
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

सपहा, वैशाली।

वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र के सपहा गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी पंकज कुमार ने बराटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

IMG 20260401 WA00138

आवेदन में पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहते हैं। गांव स्थित उनके घर में ताला लगा हुआ था। रविवार को पड़ोसियों ने दूरभाष पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर से सामान चोरी होने की आशंका है।

सूचना मिलने के बाद मंगलवार को जब वह अपने गांव पहुंचे तो घर के अंदर रखा एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, पानी का मोटर, सोने के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब मिला। चोरी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही बराटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में बराटी थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस चोरी हुए सामान के मूल्यांकन के साथ-साथ चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और जांच में जुटी हुई है।

You may have missed