बिहार न्यूज: राज्यव्यापी सफाई कर्मी हड़ताल को एटक का समर्थन, ओम प्रकाश क्रांति बोले— सरकार तत्काल वार्ता कर कर्मचारियों की जायज मांगें माने

Share News

बिहार में सफाई कर्मी हड़ताल को एटक का समर्थन, ओम प्रकाश क्रांति ने सरकार से तत्काल वार्ता की मांग की

IMG-20260804-WA0005
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

बिहार में स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को अब मजदूर संगठनों का भी खुला समर्थन मिलने लगा है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष एवं राज्य उप महासचिव ओम प्रकाश क्रांति ने आंदोलनरत सफाई कर्मियों की तीन सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन से तत्काल वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।

IMG 20260804 WA0005

ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारी लंबे समय से वेतन भुगतान, ठेका कर्मियों के पारिश्रमिक तथा अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार अपनी मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके कारण कर्मचारियों को राज्यव्यापी हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में सफाई कर्मियों को मिलने वाला पारिश्रमिक उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उनकी मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं होगा। एटक का मानना है कि सफाई कर्मी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके श्रम का सम्मान करते हुए सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

एटक ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से अपील की है कि आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द सकारात्मक वार्ता कर उनकी जायज मांगों पर निर्णय लिया जाए, ताकि राज्यभर में जारी हड़ताल समाप्त हो, सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके तथा कर्मचारियों को उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।

You may have missed