Etawah News : मंडी शुल्क के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी

IMG-20200618-WA0026
Share News

 

महेंद्र बाबू इटावा। नवीन मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क एवं आधा प्रतिशत सरचार्ज लागू करने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को मंडी में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी समिति सचिव को सौपा।

IMG 20200618 WA0026

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनत अग्रवाल ने कहा कि मंडी कर अंदर 2 प्रतिशत टैक्स लगाने से मंडी के अंदर व्यापार करना संभव नहीं होगा। मंडी के अंदर कोई थोक व्यापारी प्रतिशत अतिरिक्त देकर माल नहीं खरीदना चाहेगा। वजह टैक्स लगने से उसके द्वारा खरीदा गया माल मंहगा पड़ेगा। इससे टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार ही बढ़ेगा। लिहाजा मंडी का व्यापार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

Trending News