बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

IMG-20260727-WA0067
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

बेतिया शहर के मीना बाजार क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए झोपड़ीनुमा तथा पक्के अवैध निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया।

IMG 20260727 WA0065

अभियान के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (एसडीपीओ-1) सहित कई प्रशासनिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध और नाराजगी भी जताई। हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम द्वारा पूर्व में 85 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending News