Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0018
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चंपारण। आइसा (AISA) और इंकलाबी नौजवान सभा के आह्वान पर 25 जुलाई को बेतिया में बिहार बंद का आयोजन किया गया। बंद के दौरान छात्र-युवाओं ने दिल्ली जंतर-मंतर और पटना में छात्र नेताओं पर कार्रवाई के विरोध, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई, एनटीए को भंग करने और नई शिक्षा नीति वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

IMG 20260725 WA0018

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि बंद के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा बेतिया की सड़कों पर उतरे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पटना में गिरफ्तार आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय, सचिव दीपांकर मिश्रा, सबा आफरीन, दिव्यम, कुमार परवेज सहित अन्य छात्र नेताओं और माले विधायक संदीप सौरभ की रिहाई की मांग कर रहे थे।

बंद का नेतृत्व कर रहे छात्र और युवा संगठनों के नेताओं ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे भंग करने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और नई शिक्षा नीति-2020 को वापस लेने की मांग की। छात्र नेताओं का कहना था कि नई शिक्षा नीति गरीब एवं सामान्य परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को कठिन बना रही है।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दिल्ली एवं पटना में छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए गिरफ्तार छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। साथ ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पद से हटाने की भी मांग रखी।

बिहार बंद के दौरान बेतिया समाहरणालय चौक पर कई घंटों तक प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Post navigation

Previous: Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.