Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

FB_IMG_1784866687173
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

जसवंतनगर (इटावा)। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस धौलपुर गाँव ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

FB IMG 1784866692243

हादसे में बस में सवार करीब 15 से 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी जसवंतनगर भेजा गया, जहां अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र एवं उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की गई।

राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की वजह से बस के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Trending News