Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

 जसवंतनगर, इटावा: इटावा-आगरा हाईवे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नगला कुआं निवासी आकाश पुत्र दयाशंकर अपनी पल्सर बाइक से बहन के घर सिरसागंज जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे गांव फूलरई के सामने अचानक सड़क पर आए आवारा सांड से उसकी बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने तत्काल एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के निर्देशन में ईएमटी दिनेश कुमार और पायलट प्रदीप कुमार घायल को सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। आकाश अपने पीछे पत्नी और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या और उससे होने वाले जानलेवा हादसों की ओर ध्यान दिलाता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
Next: Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.