Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

Picsart_26-07-24_09-44-37-140
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा)। विद्युत उपखंड जसवंतनगर में नवांगतुक एसडीओ राजेश कुमार ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने स्थानांतरित हुए एसडीओ आनंदपाल सिंह का स्थान लिया है। राजेश कुमार का स्थानांतरण बुलंदशहर से जसवंतनगर किया गया है।

Picsart 26 07 24 09 43 57 894 1
कार्यभार संभालने के बाद एसडीओ राजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति, शिकायत निस्तारण और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय कार्यों में परदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Trending News