Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0028
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर, वैशाली। जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), वैशाली द्वारा राजापाकर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में “माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य” विषय पर ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

IMG 20260723 WA0028

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करना, संतुलित पोषण, शिक्षा, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और आत्मविश्वासी बेटियाँ ही विकसित एवं सशक्त समाज की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। माहवारी जैसी प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक एवं सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि प्रत्येक किशोरी तक स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को माहवारी के समय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित एवं स्वच्छ सैनिटरी उत्पादों के उपयोग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लघु शैक्षणिक फिल्म के माध्यम से माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी प्रसारित किए गए।

प्रतिभागी किशोरियों को नियमित स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), वैशाली ने महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन-181, वन स्टॉप सेंटर तथा मिशन शक्ति के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181 तथा बच्चों से संबंधित मामलों में चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 का उपयोग करें।

Post navigation

Previous: Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.