संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।
राजापाकर प्रखंड की बैकुंठपुर एवं भलुई पंचायतों में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आम लोगों के आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
बैकुंठपुर पंचायत में 28 आवेदन प्राप्त
बैकुंठपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता मुखिया मंजे लाल राय ने की। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अलख निरंजन उपस्थित रहे।

शिविर में आंगनबाड़ी, राजस्व, आपूर्ति, आवास योजना, आरटीपीएस, स्वास्थ्य, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने शिविर का निरीक्षण भी किया।
शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 13 आवेदन लंबित रहे, जिनका निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
इस अवसर पर मुखिया मंजे लाल राय, पूर्व जिला पार्षद आरती राय, उपमुखिया मनोज मिश्रा, कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार, पंचायत सचिव सदानंद कुमार, पीआरएस राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रामराज सिंह, केशनाथ राय, वीर चंद्र पासवान, संतोष कुमार, बबलू कुमार, कुशेश्वर राम, विशाल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भलुई पंचायत में 28 आवेदन, 7 का हुआ निष्पादन
भलुई पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र राय ने की। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीसी वैशाली तनुजा श्री उपस्थित रहीं।
यहां भी आंगनबाड़ी, राजस्व, आपूर्ति, आवास योजना, आरटीपीएस सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। एसडीसी तनुजा श्री ने शिविर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुखिया उपेंद्र राय ने बताया कि शिविर में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि 21 आवेदन लंबित हैं। इनका निस्तारण आगामी सहयोग शिविर में किया जाएगा।
इस अवसर पर पीएचईडी विभाग की जेई अनामिका कुमारी, थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, पंचायत सचिव रामनरेश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद मोसिम, डीईओ राहुल कुमार, आशा कार्यकर्ता संगीता कुमारी, ममता कुमारी, जीविका दीदी अंजली कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।