Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत राजापाकर सीएचसी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 39 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0008
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20260721 WA0008

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 39 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप (बीपी), वजन, रक्त शर्करा (शुगर), एचआईवी सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. शालिनी एवं डॉ. सतीश वर्मा ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। वहीं एएनएम पल्लवी कुमारी, एएनएम बॉबी कुमारी, एएनएम शांति कुमारी तथा एएनएम गुंजन कुमारी ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान भारी वजन न उठाने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडा, मछली और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने पर जोर दिया।

इसके अलावा महिलाओं को प्रत्येक माह स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाले तीन निर्धारित जांच शिविरों में नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि नियमित जांच से मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही प्रसव किसी निकटवर्ती सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही कराने की अपील की गई, जहां प्रशिक्षित चिकित्सक एवं एएनएम की देखरेख में सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहती है।

शिविर में विभिन्न पंचायतों के वार्डों से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चिन्हित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर शिक्षक संघ ने बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 के प्रस्तावित मसौदे का किया विरोध
Next: बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.