Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: आदर्श राजकीय विद्यालय उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक को मुख्य अतिथि नहीं बनाए जाने पर विवाद, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0023
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर परिसर में 19 जुलाई को आयोजित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक महेंद्र राम को मुख्य अतिथि का दर्जा नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक ओर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश राय ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई है।

 

IMG 20260720 WA0023 scaled

अवधेश राय ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने राजनीतिक कारणों से स्थानीय विधायक महेंद्र राम को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्थान नहीं दिया। उनका कहना है कि विभागीय निर्देशों के अनुसार स्थानीय विधायक को मुख्य अतिथि बनाया जाना चाहिए था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगना पड़ा।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित प्रधानाध्यापक के कार्यकाल में पूर्व में भी कई अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षा में शामिल कराने के नाम पर अवैध राशि वसूले जाने के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं, प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विधायक महेंद्र राम को विधिवत आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन आमंत्रण पत्र पर भूलवश “मुख्य अतिथि” अंकित नहीं हो सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की उपेक्षा या अनादर की उनकी कोई मंशा नहीं थी। उनके अनुसार कार्यक्रम की तैयारी के लिए केवल दो दिन का समय मिला था, जिसके कारण जल्दबाजी में यह त्रुटि हो गई।

उल्लेखनीय है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने के कारण उन्हें जनप्रतिनिधि के समक्ष असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। पत्र में प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को अनुशंसा भेजी जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक बाधित रहा रेल परिचालन
Next: Bihar News: बगहा में खेत से लौट रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, पानी में खींच ले गया; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.