Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

वैशाली के राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल ई-लाइब्रेरी और तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।
जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर परिसर में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार द्वारा राज्यभर में 551 मॉडल स्कूलों के उद्घाटन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विद्यालयों का शुभारंभ किया गया।

IMG 20260719 WA0008 scaled

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260719 WA0011 scaled

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत प्रत्येक प्रखंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) विकसित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल ई-लाइब्रेरी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं सहित अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही योग्य एवं अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मंजे लाल राय, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, समाजसेवी अनिल कुमार, राम अवतार साह, शिक्षक केशव नारायण राय, विन्देश्वर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Next: Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260720-WA0039
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0041
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 July 2026
IMG-20260720-WA0120
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2026

Latest News

  • Bihar News: डीएम वैशाली के सतत अनुश्रवण में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को समयबद्ध गैस उपलब्ध कराने के निर्देश
  • Bihar News: डीएम के निर्देश पर कौनहारा घाट श्मशान घाट में तीन पालियों में चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान
  • Bihar News: मॉनसून और गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
  • Etawah News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • Etawah News: जसवंतनगर तहसील में नवागत एसडीएम ने वकीलों संग की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.