Bihar News: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने दिए व्यापक निर्देश

IMG-20260718-WA0035
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली

आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं

IMG 20260718 WA0035

निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र एवं कांवरिया पथ पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर नियमित गश्ती, सीसीटीवी निगरानी को सुदृढ़ करने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और नियंत्रण कक्ष के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को मेला क्षेत्र, शिवालयों तथा कांवरिया मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन, फॉगिंग और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं सुरक्षित विद्युत व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सकीय दल, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि श्रावणी मेला धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News