Bihar News: नहर किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

Screenshot_20260718_183808_WhatsApp
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण।

पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव के समीप नहर किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ काफी देर तक नहर के किनारे घात लगाए बैठा रहा, जिससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सुरक्षित दूरी से मगरमच्छ को देखते रहे।

Screenshot 20260718 183808 WhatsApp

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर मगरमच्छ देखा गया, वहां आसपास के युवक अक्सर नहर में स्नान एवं जलक्रीड़ा करते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अपने मवेशियों को भी इसी क्षेत्र में चराने ले जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

6 आरडी क्षेत्र के ग्रामीणों का अनुमान है कि गंडक नदी से नहर में आए तेज बहाव के साथ मगरमच्छ बहकर इस क्षेत्र तक पहुंच गया होगा। उनका कहना है कि इस इलाके में नहर के किनारे इस तरह मगरमच्छ का दिखाई देना बेहद दुर्लभ घटना है।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करने और उसे गंडक नदी में छोड़ने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में लोगों को सतर्क करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

प्रशासन और वन विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि स्थिति सामान्य होने तक नहर के किनारे जाने, जलक्रीड़ा करने तथा बच्चों को अकेले वहां भेजने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Trending News