Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट बृजेश सिंह का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने व्यक्त की संवेदना

जनवाद टाइम्स 17 June 2020
IMG-20200617-WA0022
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया । ताजनगरी में फोटो पत्रकारिता को एक नया आयाम देने वाले वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट बृजेश सिंह का आज बुधवार को निधन हो गया। 60 वर्षीय बृजेश सिंह विगत कई सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

IMG 20200617 WA0022

एम्स दिल्ली में उनका ईलाज़ चल रहा था। उन्होंने अपने पीछे पत्नी रिजू, पुत्र देवांश सिंह, पुत्री खुशी सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ा है। ब्रजेश सिंह ने आगरा में फोटोजर्नलिज्म को एक दिशा प्रदान की थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही आगरा सहित कई जिलों के पत्रकारिता जगत में शौक की लहर दौड़ गयी और अपने शब्दों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

★ कमरुद्दीन सिद्दीकी (संस्थापक- पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद) – बहुत दुःखद ख़बर, आगरा में फ़ोटो पत्रकारिता को नई दिशा देने के लिए हम हमेशा उन्हें याद रखेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे। ओउम शांति।

★ डॉ महेंद्र कुमार निगम ( राष्ट्रीय महासचिव- पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद) : एक सच्चे और संघर्षशील फोटोग्राफर का आकस्मिक निधन पीड़ादाई है, भगवान बृजेश की आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति ओम।

★ संजय कुमार- कानपुर मण्डल अध्यक्ष-
पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद – बहुत याद आओगे बृजेश, विनम्र श्रद्धांजलि, एकाएक चले जाना मन को व्यथित कर रहा है। कान्हा जी उन्हें अपने शरण मे लें और परिवार को ये वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। ओउम शांति।

★ मनोज कुमार राजौरिया, कानपुर मंडल महासचिव (पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद) – श्री बृजेश सिंह के निधन से हर किसी को आघात लगा है। पुरातात्विक स्मारकों के बारे में उनको खास रुचि थी। इस कारण ताजमहल, फतेहपुर सीकरी किला आदि स्मारकों की फोटोग्राफी में निपुण थे। आगरा में फोटो जर्नलिज्म में जो आयाम उन्होंने स्थापित किये, उन्हें कोई छू भी नहीं पाया।

बृजेश गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर भी वे कभी अवसाद में नहीं दिखे। जीवन के प्रति उनकी सकारात्मकता हमेशा बनी रही। ऐलोपैथी के साथ ही नेचुरोपैथी और आयुर्वेद में उनका बड़ा भरोसा था।
खैर, अब तो बृजेश ही नहीं रहे। जो होना था, हो गया। उनको मेरी भावांजलि। ईश्वर शोक संतप्त परिवार पर कृपा बनाए रखे। ॐ शांति।

Post navigation

Previous: Agra News : बाह नहर की पुलिया पर अज्ञात अपाचे सवार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर छीना मोबाइल
Next: Etawah News : जिले में कुल कोरोना मरीज संख्या 140 हुई, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.