Bihar News: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: राजापाकर में जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित

Share News

राजापाकर के केसीआई विद्यालय परिसर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता और एनडीए कार्यकर्ता शामिल हुए।

IMG-20260714-WA0004
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र स्थित केसीआई विद्यालय परिसर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता, एनडीए कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

IMG 20260714 WA0004

समारोह को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा कि पिछले चुनाव के परिणाम के बाद भी उन्होंने क्षेत्र और कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण इस बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दिए गए लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति मिली है तथा अधिकांश मतदाताओं के नाम सही मतदान केंद्रों पर दर्ज किए गए हैं।

इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी ने पंचायतवार रणनीति तैयार की है। प्रत्येक पंचायत में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं, ताकि समर्थक मतदाताओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित की जा सके। नए मतदाताओं को उनके बूथ, क्रम संख्या और मतदान केंद्र की जानकारी फोन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही शीघ्र ही पंचायतवार मतदाता सूची एवं मतदाता पर्चियां भी वितरित की जाएंगी।

अभिषेक झा ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में राजापाकर विधायक महेंद्र राम, जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सानू झा, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित एनडीए के कई पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News