Bihar News: बेतिया पुलिस एक्शन मोड में, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: एसपी कुमार गौतम ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

Share News

बेतिया पुलिस केंद्र में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी कुमार गौतम ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वाहन जांच और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

IMG-20260714-WA0013
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र, बेतिया के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

IMG 20260714 WA0014

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित पर्यवेक्षण, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त बढ़ाने, क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने तथा लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

एसपी ने वाहन चोरी के मामलों का शीघ्र उद्भेदन सुनिश्चित करने, शराब तस्करों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा लंबित सम्मन, ई-सम्मन, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष बल दिया।

इसके अलावा उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई), चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, जनशिकायतों तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने सभी थानाध्यक्षों से आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Trending News