Bihar News: रमना मैदान में होगा जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां शुरू

Share News

बेतिया के रमना मैदान में आयोजित होने वाले 15 अगस्त 2026 के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, परेड, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

IMG-20260713-WA0003
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह के सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG 20260713 WA0004

बैठक में मुख्य समारोह स्थल रमना मैदान में झंडोत्तोलन, विभिन्न समितियों के गठन, राष्ट्रगान, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मंच एवं राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था, बैंड पार्टी, साफ-सफाई, ई-आमंत्रण पत्र, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, मेडिकल टीम की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम के लाइव प्रसारण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मंच, राष्ट्रीय ध्वज, समारोह स्थल तथा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराएं।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमरिटन (Good Samaritan) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाए।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी (बेतिया सदर) विकास सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News