Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: देसी कट्टा लेकर युवक ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने हथियार समेत किया गिरफ्तार

वैशाली के बरांटी थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव में देसी कट्टा लेकर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, खोखा और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
जनवाद टाइम्स 13 July 2026
IMG-20260713-WA0013
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
रंदाहा, वैशाली।

वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र के रंदाहा गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दयालपुर गांव का एक युवक कथित रूप से देसी कट्टा लेकर गांव पहुंचा और एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर फायरिंग करते हुए गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही बरांटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20260713 WA0013

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंदाहा गांव निवासी अशोक कुमार ने बरांटी थाना पुलिस को सूचना दी कि दयालपुर गांव निवासी सुबोध कुमार, पिता मुन्दरिका राय, देसी कट्टा लेकर उनके घर पहुंचा है। आरोप है कि उसने फायरिंग की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

सूचना मिलते ही बरांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस संबंध में बरांटी थाना कांड संख्या 07/26 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बरांटी थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: गांधी सभागार, बेतिया में 15 जुलाई को होगा ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन
Next: Bihar News: रमना मैदान में होगा जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां शुरू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260713-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में एफएमडी टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी, टीका नहीं मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका

जनवाद टाइम्स 13 July 2026
IMG-20260713-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र

जनवाद टाइम्स 13 July 2026
IMG-20260713-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रमना मैदान में होगा जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां शुरू

जनवाद टाइम्स 13 July 2026
IMG-20260713-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: देसी कट्टा लेकर युवक ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने हथियार समेत किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 July 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में एफएमडी टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी, टीका नहीं मिलने से अभियान शुरू नहीं हो सका
  • Bihar News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा मांगपत्र
  • Bihar News: रमना मैदान में होगा जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां शुरू
  • Bihar News: देसी कट्टा लेकर युवक ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, जान से मारने की धमकी; पुलिस ने हथियार समेत किया गिरफ्तार
  • बिहार न्यूज़: गांधी सभागार, बेतिया में 15 जुलाई को होगा ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.