Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 11 July 2026
IMG-20260711-WA0011
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापाकर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, एएनएम, आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता तथा सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

IMG 20260711 WA0011

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, शिक्षा तथा सतत विकास के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव भोजन, पानी, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा पर्यावरण पर पड़ता है। इसके कारण बेरोजगारी, गरीबी, प्राकृतिक संसाधनों की कमी, पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए जनसंख्या वृद्धि को संतुलित रखना समय की आवश्यकता है।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधनों का अधिक से अधिक उपयोग, महिलाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण, विवाह की निर्धारित आयु का पालन तथा बाल विवाह पर रोक अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने “छोटा परिवार, सुखी परिवार” की अवधारणा को अपनाने और आमजन को गर्भनिरोधक साधनों की सही जानकारी देने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का संदेश है कि संतुलित जनसंख्या ही स्वस्थ, समृद्ध और विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, परिवार नियोजन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देकर बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से जनसंख्या नियंत्रण एवं सतत विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. मनीषा, एएनएम शीला कुमारी, मधु कुमारी, गीता रानी, गुंजा कुमारी, गुंजन कुमारी सहित बड़ी संख्या में आशा एवं ममता कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज: अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ व नाला का 16.48 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
Next: बिहार न्यूज: विश्व जनसंख्या दिवस पर बीएमडी महाविद्यालय में ‘बढ़ती हुई जनसंख्या: अवसर या समस्या’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260711-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज: हाजीपुर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन सेवा का शुभारंभ, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सुविधा

जनवाद टाइम्स 11 July 2026
IMG-20260711-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज: विश्व जनसंख्या दिवस पर बीएमडी महाविद्यालय में ‘बढ़ती हुई जनसंख्या: अवसर या समस्या’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 11 July 2026
IMG-20260711-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 11 July 2026
IMG-20260711-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज: अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ व नाला का 16.48 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 11 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज: हाजीपुर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन सेवा का शुभारंभ, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सुविधा
  • बिहार न्यूज: विश्व जनसंख्या दिवस पर बीएमडी महाविद्यालय में ‘बढ़ती हुई जनसंख्या: अवसर या समस्या’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
  • बिहार न्यूज: राजापाकर सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, परिवार नियोजन पर दिया गया जोर
  • बिहार न्यूज: अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ व नाला का 16.48 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज: वाहन जांच के दौरान स्कूटी से 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक फरार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.