संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।
पश्चिमी चंपारण जिले के इनरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि अंधेरे और सीमावर्ती क्षेत्र का लाभ उठाकर तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 की रात इनरवा थानाध्यक्ष को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से गांजा लेकर ग्राम सकरौल स्थित छठिया घाट, थेथरी नदी पुल के रास्ते आने वाले हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी कर दी।

10 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3:40 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति अपने कंधों पर बोरे लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही तीनों बोरे फेंककर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन नदी-नहर और नेपाल सीमा का लाभ उठाकर तीनों फरार हो गए।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान के आधार पर इनरवा थाना कांड संख्या 99/26 अज्ञात तस्करों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बरामदगी
46.900 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा)