Bihar News : राजापाकर अंचल कार्यालय में नई अंचलाधिकारी निशा यादव ने संभाला पदभार, दलालों से सावधान रहने की अपील

IMG-20260710-WA0013
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

वैशाली जिले के राजापाकर अंचल कार्यालय में नई अंचलाधिकारी निशा यादव ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने स्थानांतरित अंचलाधिकारी गौरव कुमार का स्थान लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद अंचलाधिकारी निशा यादव ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

IMG 20260710 WA0013

उन्होंने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण अथवा अन्य राजस्व संबंधी किसी भी कार्य के लिए सीधे अंचल कार्यालय आकर संपर्क करें। सभी मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से विशेष रूप से दलालों एवं बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोग लोगों का आर्थिक शोषण करते हैं और कई बार कार्य भी समय पर नहीं हो पाता। इसलिए नागरिक बिना किसी मध्यस्थ के सीधे कार्यालय से संपर्क करें।

बताया गया कि निशा यादव इससे पूर्व जिला बंदोबस्त कार्यालय में बंदोबस्त पदाधिकारी सह कानूनगो के पद पर कार्यरत थीं।
गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी, वैशाली के आदेश पर राजापाकर प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। नए राजस्व कर्मचारियों ने अपने-अपने हलकों में योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया है, जिससे राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Trending News