Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0013
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 112 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।

IMG 20260709 WA0013

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप (बीपी), वजन, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। साथ ही उन्हें विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. सोनाली, डॉ. मनीषा एवं डॉ. रमेश चंद्रा ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं एएनएम पूजा कुमारी, हेमा कुमारी, गुंजन कुमारी, शांति कुमारी एवं सुषमा कुमारी ने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान भारी वजन न उठाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, अंडा, मांस एवं मछली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा चिकित्सकों ने महिलाओं से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शिविर में नियमित रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है। साथ ही प्रसव केवल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराने की सलाह दी गई, जहां प्रशिक्षित चिकित्सक एवं एएनएम की देखरेख में सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहती है।

शिविर में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों से गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260709-WA0013
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
  • Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव
  • Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई
  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.