Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, माल रोड का नाम बदलने की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 6 July 2026
IMG-20260706-WA0018
Share News
       

आगरा। स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जाटव समाज उत्थान समिति द्वारा बाबू जगजीवन राम पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद पुष्कर ने की।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन सोन ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने जीवन में संविधान निर्माण और राष्ट्र सेवा में अहम योगदान दिया। लगभग 40 वर्षों तक केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते देशवासी उन्हें “बाबूजी” के नाम से सम्मानपूर्वक याद करते हैं।

IMG 20260706 WA0018

कार्यक्रम के संयोजक बंगाली बाबू सोनी ने आगरा के माल रोड का नाम बदलकर “बाबू जगजीवन राम मार्ग” किए जाने की मांग दोहराई। वहीं अध्यक्ष अनिल कुमार संत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाबूजी जैसे महान नेता को आज तक भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया।

महामंत्री रूपसिंह सोनी ने बताया कि बाबू जगजीवन राम ने अपने कार्यकाल में हर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए। उत्तर प्रदेश निगरानी कमेटी के सदस्य अनिल सोनी ने बाबूजी को कर्मयोगी बताते हुए उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाने की मांग की, साथ ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा घोषित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही।

IMG 20260706 WA0016

पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद पुष्कर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम ने सासाराम संसदीय क्षेत्र से लगातार 50 वर्षों तक जीत दर्ज कर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए बाबूजी ने अपने अधीन मंत्रालयों में दलित समाज के आरक्षण कोटा को पूर्ण रूप से लागू कराया।

इस अवसर पर पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सभा में गंगा प्रसाद पुष्कर, देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, रूपसिंह सोनी, अनिल सोनी, बच्चू सिंह कैथ, सत्य प्रकाश, विनोद आनंद, गया प्रसाद, महेंद्र सिंह, चौ. मानसिंह, चौ. निरंजन सिंह, सेवती प्रसाद निम, प्रमोद पिप्पल, नरेश गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 का शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को मिला सम्मान Focus Keyword
Next: Bihar News : लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.