रिपोर्ट: विजय कुमार
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 6 जुलाई 2026 को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वह यमुना बैंक रोड स्थित वोट क्लब कार्यक्रम स्थल पर नवनिर्मित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे मेला कार्यालय सभागार में प्रयागराज मंडल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लंबित एवं पूर्ण कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही विभाग की नई कार्ययोजनाओं और विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।