Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0005
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चंपारण जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बलिराम भवन के सभागार में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जिले के चर्चित खेत मजदूर नेता स्वर्गीय बांके बैठा की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

IMG 20260629 WA0004

बैठक में जिले में खेत मजदूर यूनियन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 15 जुलाई को पटना में प्रस्तावित विधानसभा मार्च को सफल बनाने के लिए पश्चिम चंपारण से 1000 खेत मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभिन्न अंचलों एवं शाखाओं में लगातार बैठकें आयोजित करने और जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में प्रवासी मजदूरों की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। यूनियन ने निर्णय लिया कि प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए श्रम विभाग कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया जाएगा, ताकि मजदूरों को सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने खेत मजदूरों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों के स्थायी आवास, जीवन स्तर में सुधार और रोजगार की सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं पर भी सवाल उठाते हुए पारदर्शी क्रियान्वयन की मांग की तथा मनरेगा के तहत मजदूरों को 200 दिनों के रोजगार की गारंटी देने की मांग दोहराई।

बैठक में जिला सचिव सुबोध मुखिया, अच्छे लाल सहनी, बीरन यादव, पीताम्बर शर्मा, शिवनाथ पटेल, धुरी साह, संगीता देवी, रामदेव राम, राबड़ी देवी, शोभा देवी, अजय सहनी एवं रेणु देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मजदूरों के अधिकार, रोजगार सुरक्षा और संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
Next: Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260629-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

जनवाद टाइम्स 29 June 2026

Latest News

  • Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस
  • Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर
  • Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
  • Bihar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड
  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.