Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0003
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

राजापाकर प्रखंड की मीरपुर पतार पंचायत स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, डुमरी परिसर में पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर प्रोफेसर रामप्रवेश सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) प्रमोद कुमार शर्मा, प्रोफेसर रणबीर कुमार राजन, प्रोफेसर सुधांशु रंजन तथा लेखिका प्रभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

IMG 20260629 WA0003

इस अवसर पर ‘बज्जिका संस्कार गीत’ एवं ‘बज्जिका देवी भक्ति लोकगीत’ नामक दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इन दोनों पुस्तकों की लेखिका प्रभा कुमारी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा की पत्नी हैं।

वक्ताओं ने कहा कि इन पुस्तकों में बज्जिका भाषा की लोक परंपराओं, संस्कार गीतों तथा देवी-देवताओं से जुड़े लोकगीतों का समृद्ध संकलन है। विशेष रूप से ‘बज्जिका संस्कार गीत’ की शुरुआत जन्म संस्कार से जुड़े सोहर गीतों से की गई है, जो इसकी महत्वपूर्ण विशेषता है। पुस्तक में ग्रामीण जीवन और लोक संस्कृति से जुड़े सैकड़ों पारंपरिक गीतों को संजोया गया है, जो बज्जिका भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के आग्रह पर लेखिका प्रभा कुमारी ने बज्जिका देवी गीत प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास नई पीढ़ी को अपनी लोकभाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में अवधेश पांडे, मणिभूषण प्रसाद सिंह ‘अकेला’, ज्वाला प्रसाद, पूनम देवी, मुन्नी कुमारी, रानी कुमारी, रश्मि कुमारी, मृणाल कुमार, जगदीश शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अशोक कुमार ‘मुन्ना’, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड
Next: Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260629-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

जनवाद टाइम्स 29 June 2026

Latest News

  • Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस
  • Bihar News: खेत मजदूरों के हक की लड़ाई होगी तेज, 15 जुलाई को पटना विधानसभा मार्च में पश्चिम चंपारण से शामिल होंगे 1000 मजदूर
  • Bihar News: वैशाली में बज्जिका लोक संस्कृति को बढ़ावा: गायत्री प्रज्ञा पीठ डुमरी में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण
  • Bihar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड
  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.