संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
बिदुपुर, वैशाली
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शीतलपुर कमालपुर शक्ति केंद्र के ग्राम रामदौली स्थित बूथ संख्या-119 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद हरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में बढ़ते रोजगार, स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा तथा हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी डिजाइन से निर्मित युद्धपोतों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रही प्रगति का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों और उल्लेखनीय उपलब्धियों की भी चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल महामंत्री पवन कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार सिंह, राधाकांत सिंह, सुधा देवी, सिंधु देवी, किरण गुप्ता, भोला सिंह, विक्रम कुमार, सोनू कुमार, रेखा देवी, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता वीरचंद्र पासवान का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।