Bihar News: मुहर्रम को लेकर राजापाकर पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च

IMG-20260625-WA0023
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजापाकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

IMG 20260625 WA0023 scaled

थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों, सुरक्षा बलों एवं महिला पुलिसकर्मियों ने एतवार हाट, भुवनेश्वर चौक, पुरानी बाजार, हाई स्कूल चौक, शनिचर हाट, भलुई, बैकुंठपुर, बरियारपुर, बाकरपुर, जाफरपट्टी तथा बखरी समेत कई गांवों और बाजार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सभी लाइसेंसधारियों, ताजिया कमेटियों और जुलूस आयोजकों के लिए अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, एसआई सुमित कुमार, एएसआई सजीवन पासवान, मिथिलेश कुमार, पीएसआई विक्रम कुमार भगत, रेशम राज काजी सहित थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी एवं महिला सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।

Trending News