Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम को सौंपा गया 6 सूत्री ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0024(1)
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह से मुलाकात कर उन्हें छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

IMG 20260622 WA00241

ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित करने, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

पत्रकारों ने ज्ञापन में घटना के समय उपस्थित अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. डी.के. मिश्रा एवं डॉ. राजेश कुमार की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। साथ ही नगर थाना अध्यक्ष की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की गई।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पत्रकारों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर ज्ञापन की प्रति सौंपी और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार कृष्णकांत मिश्रा, सुधीर कुमार, गणेश वर्मा, मोहन सिंह, किशोर तिवारी, शकील अहमद, रोहित पाठक, सुमित कुमार, मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता एवं संतोष कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।

पत्रकारों ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है तथा इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच
Next: Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.