Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0019
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को जाफरपट्टी पंचायत के रामपुर ब्रह्मदास गांव स्थित राम जानकी मंदिर के समीप कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद मौर्य ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान की नर्सरी (बिचड़ा) तैयार करने के लिए किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए किसानों को बिहार कृषि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

IMG 20260623 WA0019

उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है। किसानों को गोबर, राख एवं अन्य जैविक संसाधनों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी गई।

साथ ही श्री विधि (SRI) से धान की खेती के लाभ और कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीके भी बताए गए।
कृषि अधिकारियों ने किसानों को सब्जी उत्पादन और गृह बागवानी के लिए भी प्रेरित किया। बताया गया कि जिन किसानों के पास भूमि कम है, वे बोरे या अन्य पात्रों में मिट्टी भरकर भी सब्जियों की खेती कर सकते हैं और घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

चौपाल के दौरान किसानों ने फसलों में लगने वाले कीटों और अन्य कृषि समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रौनी कुमार ने किसानों को विभिन्न कीट प्रबंधन उपायों एवं आवश्यक दवाओं की जानकारी दी तथा फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने के उपाय बताए।

कार्यक्रम में किसानों ने कृषि विभाग की योजनाओं और तकनीकी जानकारी को उपयोगी बताते हुए खेती में आधुनिक एवं प्राकृतिक तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
Next: Bihar News: राजापाकर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 42 माताओं की हुई जांच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.