Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

IMG 20260621 WA0021

समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि योग पूरी दुनिया को भारत का अमूल्य उपहार है। योग, प्राणायाम और ध्यान हमारे भीतर सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का संचार करते हैं, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है।

 

IMG 20260621 WA0020

रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला एवं सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि योग आज शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। योग ने रोजगार और खेल जगत में भी नए अवसरों का सृजन किया है तथा यह तेजी से घर-घर तक पहुंच रहा है।

युवा समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग को प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। शिविर में प्रशिक्षक जगदेव प्रसाद, इंदु कुमारी, आलोका प्रसाद एवं सरिता कुमारी गुप्ता ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों का सरल तरीके से प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को अभ्यास कराया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, लचीला और ऊर्जावान बना रहता है तथा मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित होता है।

शिविर में निगम पार्षद राज कुमार, नंदलाल प्रसाद, स्पेशल फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षक चितरंजन कुमार पटेल, ज्ञानदीप जीएस एकेडमी के संचालक निटु तिवारी, भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र राव, स्काउट एवं गाइड की डीओसी वंदना कुमारी, आर्य समाज के प्रधान महंथ प्रसाद एवं मंत्री अखिलेश आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
Next: Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.