Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सहारा, पश्चिमी चंपारण में एक दिवसीय योग शिविर एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260621 WA0025

कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। योग शिविर में योग प्रशिक्षक के रूप में योग गुरु धर्मेंद्र शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा एवं ईश्वर स्मरण के साथ हुई। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया। योग सत्र के दौरान अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए, जो विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पाचन क्रिया, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्फूर्ति के लिए लाभकारी हैं।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर, गृह चिकित्सक डॉ. रवि पांडे, प्रभात झा, लेखपाल रितिक कुमार गुप्ता, एनसीसी कैडेट्स की टीम तथा आश्रम के सभी कर्मी उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम का संचालन उमंग बाल विकास आवासीय विकलांग प्रशिक्षण संस्थान, पटना द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ नागरिकों, आश्रम कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति रैली निकाली तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
Next: Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.