संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली
राजापाकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों, ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर में प्रधानाध्यापक विजय कुमार की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ शिक्षक केशव नारायण राय के संचालन में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं पीएम श्री मध्य विद्यालय, राजापाकर में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं शिक्षक देवानंद दास के संचालन में योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने में सक्षम बनता है।
इस अवसर पर शिक्षक राजकुमार रवि, शिदरा शरीफ, रूपा कुमारी, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।