Etawah News: 2000 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 19 जून को लगेगा मेगा रोजगार मेला

IMG-20260617-WA0114
Share News

संवाददाता:विशाल बाबू

जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा (मॉडल करियर सेंटर) द्वारा 19 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से पक्का तालाब स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक विशाल रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की 11 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और कुल 1,995 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में हेल्पर, ऑपरेटर, मिग वेल्डर, पैकिंग, सॉर्टिंग, स्कैनिंग, ऑफिस असिस्टेंट, बीमा सलाहकार, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, होम केयर टेकर, नर्सिंग तथा वेलनेस एडवाइजर जैसे विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को 7 हजार रुपये से लेकर लगभग 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार के अवसर इटावा, नोएडा, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कानपुर एवं अन्य स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिज्यूमे), शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार दे सकते हैं।

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवा योजन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

Trending News