Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

भाकपा (माले) रेड फ्लैग की सुगौली अंचल कमेटी के तत्वावधान में अंचल कार्यालय परिसर में 13 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता साथी बैद्यनाथ सहनी ने की, जबकि संचालन संजय यादव ने किया। धरना कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि सरकार को बेतिया राज एवं सेलिंग की जमीन पर भूमिहीन परिवारों को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

IMG 20260615 WA0005

कॉमरेड भाग्यनारायण चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनसंघर्ष को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने गरीब एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए संजय यादव ने कहा कि चंपारण क्षेत्र से पटना जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने सुगौली, मोतिहारी, नरकटियागंज एवं बगहा से पटना के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की मांग की, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

जिला सचिव भोला साह ने कहा कि बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित हजारों परिवार वर्षों से विभिन्न स्थानों पर बसे हुए हैं। ऐसे परिवारों के पुनर्वास एवं आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

धरना सभा को चंदा देवी, राघव प्रसाद, सलमा खातून, भिखम राम, अवधेश राम, जितेन्द्र सहनी, दिलशाद मियां सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के बाद भोला साह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग-पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाग्यनारायण चौधरी, सलमा खातून, अनिता देवी एवं प्रभा देवी शामिल थीं।

धरना के माध्यम से संगठन ने भूमि, आवास, रेल सुविधा, पुनर्वास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा। इसकी जानकारी जिला सचिव भोला साह ने दी।

Post navigation

Previous: Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
Next: Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.