Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

IMG-20260609-WA0042
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर, वैशाली।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र पांडेय ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुचित्रा चौधरी द्वारा किया गया।

IMG 20260609 WA0042

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सकी है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मांग की कि युवाओं को शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराया जाए, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए तथा बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए और जनहित के मुद्दों पर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर हाजीपुर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर, उपेंद्र राय, हरिकांत सिंह, विशाल कुमार, विकास कुमार, राजेश शर्मा, मोहम्मद अनवर, विजय कुमार, विश्व विजय कुमार, अरविंद कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News