Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20260608-WA0010
Share News

बेतिया, मोहन सिंह

पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार पश्चिम चंपारण जिले में विशेष महाकुर्की अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी तथा अन्य गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

IMG 20260608 WA0010

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि ऐसे अपराधी जो लंबे समय से फरार हैं और माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह अभियान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि 7 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 10 कुर्की वारंटों का निष्पादन किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Trending News