Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में कर्मियों की भारी कमी, कार्यालयी कार्य और आम जनता परेशान

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260402-WA0008
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

राजापाकर अंचल कार्यालय में कर्मियों की भारी कमी के कारण कार्यालयी कार्यों के साथ-साथ आम जनता के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय में छह कर्मियों के पद रिक्त हैं, जबकि वर्तमान में केवल एक अंचल कर्मी ही पदस्थापित हैं। इससे कार्यालय का नियमित कामकाज बाधित हो रहा है और लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

IMG 20260402 WA0008

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मियों के अभाव में जो कार्य एक दिन में पूरा होना चाहिए, उसके लिए चार-चार दिन तक अंचल कार्यालय आना पड़ता है। इससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार अंचल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिला स्तर से की जाती है। वे कुछ समय तक प्रखंड में कार्य करने के बाद पुनः जिला मुख्यालय लौट जाते हैं, जिससे कर्मियों की समस्या लगातार बनी रहती है। वर्तमान में अंचल कार्यालय का अधिकांश कार्य कंप्यूटर ऑपरेटरों के सहारे संचालित किया जा रहा है। हालांकि उन्हें राजस्व एवं अंचल संबंधी सभी प्रक्रियाओं की पूर्ण जानकारी नहीं होती, फिर भी आवश्यक कार्य उनसे कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अंचल कर्मियों की कमी की समस्या से कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजापाकर अंचल में राजस्व कर्मचारियों की भी भारी कमी है।

वर्तमान में मात्र पांच राजस्व कर्मचारी तेरह पंचायतों का कार्यभार संभाल रहे हैं। एक-एक कर्मचारी के जिम्मे तीन से चार हल्कों का दायित्व होने के कारण भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, लगान एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन नहीं हो पा रहा है।

जदयू नेता राम अवतार शाह, राजद नेता राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, जनप्रतिनिधि तपसी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने जिला पदाधिकारी से राजापाकर अंचल कार्यालय में शीघ्र पर्याप्त संख्या में कर्मियों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Post navigation

Previous: Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
Next: Bihar News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिदुपुर में ढाई सौ पौधों का रोपण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.