Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: सार्वजनिक भूमि पर स्थित बरगद का पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0023
Share News
       

संवाददाता राजेंद्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार स्थित कबीर मठ आश्रम के समीप काली स्थान परिसर के बगल में सार्वजनिक भूमि पर स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ को काटे जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ उनकी आस्था का केंद्र रहा है तथा इसके नीचे नियमित रूप से पूजा-पाठ किया जाता है।

IMG 20260605 WA0023 scaled

जानकारी के अनुसार, राजापाकर निवासी संजीत कुमार उर्फ बन्ठा, पिता बिंदेश्वर सिंह द्वारा काली स्थान परिसर के समीप स्थित बरगद के पेड़ की कथित रूप से कटाई कराई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।

मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी वैशाली, अंचलाधिकारी राजापाकर तथा राजापाकर थाना अध्यक्ष को दी।

अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन एवं डायल-112 पुलिस टीम के राजेश कुमार सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट अंचलाधिकारी राजापाकर को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर राजापाकर थाना को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह विशाल बरगद का पेड़ वर्षों से लोगों की धार्मिक आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। इसके नीचे नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाती रही है। ऐसे में पेड़ की कटाई की घटना से लोगों में गहरा रोष है।

स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर जहांगीरगंज ब्लॉक में चला पौधरोपण अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.