Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0007
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रणव कुमार ने किया।

IMG 20260605 WA0007

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. राजकुमार ने कहा कि पृथ्वी सभी जीव-जंतुओं और मानव जाति का साझा घर है। इसे सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन पौधों के संरक्षण और संवर्धन से ही संभव है। हमें यह समझना चाहिए कि हम पृथ्वी के मालिक नहीं, बल्कि इसके संरक्षक हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सौंपना हमारी जिम्मेदारी है।

प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसे नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग अपने आराम के लिए एसी और कूलर की देखभाल करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से एक-एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पृथ्वी पर सभी जीव-जंतु और मानव बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकेंगे। प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है। यदि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता है, तो इसका खतरा सभी जीवों के अस्तित्व पर पड़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विश्व पर्यावरण दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post navigation

Previous: Unnao News : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
Next: Bihar News: पड़ोसी दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप, युवक गंभीर रूप से घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.