Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: पड़ोसी दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप, युवक गंभीर रूप से घायल

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260401-WA0013(2)
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

बराटी थाना क्षेत्र के अहमदपुर लखनी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी दंपती पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बराटी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदपुर लखनी निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक दंपती ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान तलवार से किए गए वार में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अभिषेक कुमार ने बताया कि जब उनकी पत्नी रूना देवी उन्हें बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने रूना देवी के गले से सोने की चेन छीन ली।

मारपीट और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख आरोपी दंपती कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल अभिषेक कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बराटी थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.