Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सुस्ता विवादित भूमि का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0010
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र स्थित सुस्ता की विवादित भूमि को लेकर पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी और बगहा पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसबी कमांडेंट, एसडीएम, एसडीपीओ बगहा तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

IMG 20260604 WA0010 scaled

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विवादित भूमि की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित मामले की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले के निष्पक्ष समाधान तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा संवेदनशील गतिविधियों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने आम लोगों से शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल तथा एसएसबी के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: BiharNews : बगहा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गीरोह का पर्दाफाश
Next: Bihar News: सिसौनी प्रबोधी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर दिया गया जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.