Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क निर्माण में धूल से परेशान ग्रामीण, कंपनी पर मनमानी का आरोप

जनवाद टाइम्स 2 June 2026
IMG-20260602-WA0017(1)
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकड़, वैशाली।

बाकरपुर पंचायत के बनारसी चौक के समीप कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा मिट्टी पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अत्यधिक धूल उड़ रही है।

IMG 20260602 WA00171

ग्रामीणों और दुकानदारों के अनुसार हाजीपुर-जंदाहा मुख्य सड़क इसी मार्ग से होकर गुजरती है। वाहनों के आवागमन के दौरान उड़ने वाली धूल के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। कई बार एक वाहन के गुजरने के बाद दूसरा वाहन धूल के कारण दिखाई तक नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बनारसी चौक के दुकानदारों ने बताया कि धूल के कारण उनकी दुकानों में रखा सामान प्रभावित हो रहा है। वहीं सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के कमरों में धूल जमा हो जाने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों जवाहर राय, हरबंसू राय, नीतीश कुमार, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार और रोहित कुमार ने बताया कि निर्माण कंपनी से कई बार मिट्टी पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में निर्माण कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी, वैशाली से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि निर्माण कंपनी को तत्काल नियमित पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया जाए, ताकि धूल प्रदूषण से राहत मिल सके और आमजन को होने वाली परेशानी दूर हो सके।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 75 आवेदन प्राप्त, 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
Next: Bihar News: पश्चिम चंपारण के 44 पंचायतों में सहयोग शिविर, हजारों आवेदनों का हुआ निष्पादन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.