Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0023
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर परिसर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

IMG 20260529 WA0023

कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उच्च विद्यालय राजापाकर परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बच्चन शर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद पीएम श्री मध्य विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी, संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, विधान परिषद प्रतिनिधि अनिल कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद इफ्तिखार उर्फ पप्पू, मनीष कुमार एवं सुनील कुमार सुधाकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय ने की, जबकि संचालन वरीय शिक्षक मनीष कुमार ने किया।

अपने संबोधन में विधान परिषद सदस्य बंशीधर बृजवासी ने कहा कि वह स्वयं को आज भी शिक्षक के रूप में ही देखते हैं और शिक्षकों के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और समाज में उन्हें सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में लगातार उठाने की बात कही।

उन्होंने हाई स्कूल शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष एवं कॉलेज शिक्षकों की 65 वर्ष होने पर सवाल उठाते हुए दोनों के लिए समान व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही देश में समान शिक्षा नीति लागू करने, सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाने तथा “वन नेशन, वन एजुकेशन” की अवधारणा को लागू करने की आवश्यकता बताई।

विधान परिषद सदस्य ने शिक्षकों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर दूर करने के लिए प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की, ताकि शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में संघ की प्रखंड इकाई के संगठन का चुनाव किया गया तथा शिक्षकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

IMG 20260529 WA0023 1

इस अवसर पर राजकुमार राय, सुनील कुमार सुधाकर, मनीष कुमार, राजेश कुमार, संजय राय, धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन ठाकुर, सतीश कुमार, अमरेश कुमार, रामनरेश सिंह, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, संजय कुमार दास, मधुबाला कुमारी, कुंदन कुमार, गौरी शंकर सुमन, रामप्रवेश शर्मा, मुकेश पंडित, रामदयाल कुमार, मनीष मणि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


Post navigation

Previous: BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन
Next: बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.