Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
Share News
       

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित जेपी होटल के सामने वोडाफोन ऑफिस के बाहर करीब 30 दिनों से रह रहे एक मंदबुद्धि युवक को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया गया। मानवता और संवेदनशीलता की इस मिसाल में इंद्र सिंह इलेक्ट्रीशियन, पत्रकार प्रताप सिंह आजाद और दिल्ली पुलिस में तैनात विपिन गौतम की अहम भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार, युवक के हाथ पर “मोंटी, दिल्ली शकूरपुर निवासी” लिखा हुआ था। वोडाफोन ऑफिस के बाहर युवक को लंबे समय से देख रहे इंद्र सिंह को उसकी हालत पर दया आई। उन्होंने अपने मित्र पत्रकार प्रताप सिंह आजाद को इस बारे में जानकारी दी और युवक के परिवार तक पहुंचने में मदद मांगी।

Screenshot 2026 05 28 20 26 16 539 edit com.miui .mediaeditor 1

इसके बाद प्रताप सिंह आजाद ने अपने भांजे विपिन गौतम, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, को युवक की फोटो और हाथ पर लिखे पते की तस्वीर भेजी। विपिन गौतम ने दिल्ली पुलिस के ग्रुप में युवक की जानकारी साझा की, जिसके बाद कुछ ही समय में युवक के परिवार का संपर्क नंबर मिल गया।

विपिन गौतम ने परिवार का संपर्क नंबर प्रताप सिंह आजाद को उपलब्ध कराया। इसके बाद प्रताप सिंह ने युवक के परिवार से बात कर मोंटी के सुरक्षित होने की सूचना दी। वहीं इंद्र सिंह ने भी परिवार को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

करीब तीन दिन बाद मोंटी की मां और भाई आगरा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए इंद्र सिंह ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद बेटे को देखकर परिवार की आंखें नम हो गईं।

IMG 20260527 WA0037

इस सराहनीय प्रयास ने एक बार फिर साबित किया कि अगर समाज में लोग मानवता दिखाएं और जिम्मेदारी निभाएं, तो हर गुमशुदा बच्चा और लापता व्यक्ति अपने परिवार तक पहुंच सकता है।

Post navigation

Previous: Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0123
  • Etawah

Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
  • Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं
  • Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.