UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

IMG-20260722-WA0006
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

IMG 20260722 WA0006

आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, रिक्तियों का विवरण, आयु सीमा, वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा योजना उपलब्ध कराई गई है। प्राचार्य पद के लिए OTR (One Time Registration) आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रणाली लागू की गई है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। आयोग पात्रता संबंधी अलग से कोई परामर्श प्रदान नहीं करेगा। इसलिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें, जो विज्ञापन में निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आयोग की वेबसाइट पर हिंदी एवं अंग्रेजी में यूजर मैनुअल तथा ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले इनका अध्ययन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण (OTR) एवं आवेदन प्रारंभ: 21 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026
  • प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 24 सितंबर 2026

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने तथा आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने की अपील की है।

Trending News